भारत वाले ‘वज्र’ का मुरीद हुआ वियतनाम
कोरिया से के9 थंडर सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर को खरीदने में रुचि दिखाई

नई दिल्ली/वियतनाम: भारत और पोलैंड के बाद अब चीन के कट्टर दुश्मन कहे जाने वाले वियतनाम ने दक्षिण कोरिया से के9 थंडर सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर को खरीदने में रुचि दिखाई है। वियतनाम का चीन के साथ पुराना सीमा विवाद है। ऐसे में के9 थंडर वियतनाम की सीमा सुरक्षा को मजबूत करेगा और जमीनी इलाकों में चीनी सेना को आक्रामकता से दूर रखेगा।
भारत और पोलैंड के बाद अब चीन के कट्टर दुश्मन कहे जाने वाले वियतनाम ने दक्षिण कोरिया से के9 थंडर सेल्फ प्रोपेल्ड होवित्जर को खरीदने में रुचि दिखाई है। वियतनाम का चीन के साथ पुराना सीमा विवाद है। ऐसे में के9 थंडर वियतनाम की सीमा सुरक्षा को मजबूत करेगा और जमीनी इलाकों में चीनी सेना को आक्रामकता से दूर रखेगा।दक्षिण चीन सागर पर चीन के साथ लंबे समय से चल रहे समुद्री सीमा विवाद को देखते हुए वियतनाम ने दक्षिण कोरिया से के-9 थंडर होवित्जर खरीदने का फैसला किया है। के-9 थंडर होवित्जर को भारत और पोलैंड ने…
पूरा नाम K9 थंडर है। होवित्जर एक तरह की तोप होती है, जिसकी मोबिलिटी और गोला फेंकने की क्षमता काफी ज्यादा होती है।के9 थंडर को दक्षिण कोरिया की एजेंसी ऑफ डिफेंस डेवलपमेंट और प्राइवेट कंपनियां डोंगमीओंग हेवी इंडस्ट्रीज, किआ हेवी इंडस्ट्री, पूंगसन कॉरपोरेशन और सैमसंग एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज सहित निजी निगमों ने मिलकर बनाया है।के9 थंडर का निर्माण हनवा एयरोस्पेस करती है। के9 हॉवित्जर का निर्माण 1999 में किया गया था।