यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी

इंटर में 81.15% और हाई स्कूल में प्रतिशत 90.11% रहा

यूपी बोर्ड 10वीं कुल पास प्रतिशत 90.11%
1. यश प्रताप सिंह 97.83 फीसदी
2. अंशी 97.67 फीसदी
2. अभिषेक कुमार यादव 97.67 फीसदी
3. ऋतु गर्ग 97.50 फीसदी
3. अर्पित वर्मा 97.50 फीसदी
3. सिमरन गुप्ता 97.50 फीसदी

प्रयागराज(UP) : उत्तर प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले करीब 55 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज निर्याणक दिन रहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से UP Board 10th 12th Result 2025 आज यानी कि दोपहर 12:30 पर घोषित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये घोषित किया गया है जिसके बाद डायरेक्ट लिंक www.upmsp.edu.in एवं डिजिलॉकर (Digilocker) की वेबसाइट result.digilocker.gov.in पर एक्टिव हो गया है। छात्र एवं उनके माता-पिता साइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम की जांच कर सकते हैं।

ऐसे में जो भी विद्यार्थी इस साल यानी 2025 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस साल बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी को शुरू हुई थी जो 12 मार्च 2025 तक चली थी। इसके बाद कॉपियों की चेकिंग शुरू हुई जो 2 अप्रैल तक संपन्न हुई।

2025: इंटर में 81.15% पास
यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा 25,98,560 स्टूडेंट्स ने दी थी। इसमें से कुल 21,08,774 छात्र पास हुए हैं। ओवरऑल पास प्रतिशत 81.15% रहा। इसमें से लड़कों की संख्या 13,87,263, पास हुए छात्रों की संख्या 10,62,616 और पास प्रतिशत 76.60% रहा है। इसके अलावा लड़कियों की कुल संख्या 12,11,297 थी इसमें से 10,46,158 छात्राएं पास हुई हैं और पास प्रतिशत 86.37% रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 9.77% अधिक रहा है।

2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजों आ चुके हैं। साथ ही टॉपर की सूची भी जारी हो चुकी है। यूपी बोर्ड 10वीं में 86.66 फीसदी छात्र पास और 93.87% छात्राएं सफलतापूर्वक पास हुए है। इस साल भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने जिले का नाम रौशन किया।

हाई स्कूल के टॉपर बने यश
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल का पास प्रतिशत 90.11% रहा वहीं, इंटरमीडिएट का पास प्रतिशत 81.15% रहा। यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 के हाई स्कूल के टॉपर यश बने हैं। जलौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

महक जायसवाल बनी इंटरमीडिएट की टॉपर
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली महक जायसवाल ने 97.20% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button