सूजी, दही और प्याज से बनता है टेस्टी चीला

चीला रेसिपी आजकल जो लोग अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर अलर्ट रहते हैं वो बाहर का खाने से बचते हैं। घर में भी आप हेल्दी तरीके से कई तरह की मजेदार डिश बनाकर खा सकते हैं। नाश्ता हो या स्नैक्स चीला ऑलटाइम फेवरेट रेसिपी है। आप सूजी से फटाफट स्वादिष्ट चीला बना सकते हैं। सूजी दही और प्याद की मदद से इतना टेस्टी चीला बनता है कि आप 1-2 खाकर भी नहीं रुकने वाले हैं। बच्चों को भी ये चीला खूब पसंद आएगा। खास बात ये है कि इस चीला को खाने से आपको स्वाद भी मिल जाएगा और वजन भी नहीं बढ़ेगा। आप इसे अपनी वेट लॉस डाइट में भी आसानी से शामिल कर सकते हैं। जानिए कैसे बनाते हैं सूजी और दही वाला चीला?
सूजी, दही चीला रेसिपी:
पहला 1- क बाउल में 1 कप सूजी लें। अब करीब आधा कप दही और इसमें आधा कप पानी मिलाकर फेंट लें। इस दही वाले मिक्सचर को सूजी में मिलाकर इसे फूलने के लिए रख दें। आपको इसे करीब 20 मिनट के लिए भिगोकर रखना है।

पहला 2- अब चीला में डालने के लिए अपनी पसंद की कोई भी सब्जी काट सकते हैं। सब्जियों को बारीक चॉप कर लें। हम यहां सिर्फ प्याज और टमाटर डाल रहे हैं। दोनों चीजों को या तो बारीक चॉप कर लें या फिर कद्दूकस कर लें।

पहला 3- अब हरा धनिया और हरी मिर्च को बारीक काट लें। चीला में आधा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट मिलाएं। आधा चम्मच हल्दी, थोड़ा कुटी लाल मिर्च और आधा चम्मच गरम मसाला मिक्स कर दें।

पहला 4- सारी चीजों को दही और सूजी वाले बेटर में मिला लें और अगर बैटर थोड़ा गाढ़ा हो तो इसमें पानी मिलाकर पतला कर लें। नमक अपने स्वादानुसार मिला लें।

पहला 5- एक डोसा पैन या तवा लें और उस पर गर्म होने पर घी लगा लें। अब इस बैटर में से चीला जैसा फैलाएं और सिकने दें। जब चीला एक साइड से सिक जाए तो पलट दें और फिर दूसरी साइड से भी सेंक लें।

पहला 6- चीला जब दोनों ओर से अच्छी तरह से सिक जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें और फिर हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। बच्चों को भी इस चीला का स्वाद बहुत ही पसंद आएगा। आप इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button