तहलका मचाने जा रहे हैं वैज्ञानिक, सोलर पैनल की जगह सोलर पेंट!
सबकुछ सही रहा तो दीवार पर लगे पेंट से बन जाएगी बिजली

नई दिल्ली : आज के समय कई लोग बिजली के लिए अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाते हैं। वहीं दीवारों पर लगे पेंट से बिजली बनाने की प्रक्रिया काफी यूनिक इनोवेशन है। इसमें सामान्य पेंट की तरह ही सोलर पेंट को दीवारों पर लगाया जा सकता है। वैज्ञानिक एक अनोखी तकनीक पर काम कर रहे हैं। इसके अंतर्गत अब मकानों पर एक खास तरह का सोलर पेंट लगाया जाएगा, जिसकी मदद से बिजली को उत्पन्न किया जा सकता है।
आज के समय कई लोग बिजली के लिए अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाते हैं। वहीं दीवारों पर लगे पेंट से बिजली बनाने की प्रक्रिया काफी यूनिक इनोवेशन है। इसमें सामान्य पेंट की तरह ही सोलर पेंट को दीवारों पर लगाया जा सकता है।
यह एक खास तरह का सोलर पेंट होता है, जिसमें नैनोमटेरियल्स (पेरोव्यस्काइट या CuinSe2) और फोटोकैटलिटिक तत्व होते हैं। ये पेंट सूर्य की रौशनी को सोखकर इलेक्ट्रॉन्स को पैदा करने का काम करते हैं। ये इलेक्ट्रॉन्स बिजली में बदलते हैं।
इसमें एक वर्ग में लगा हुआ सोलर पेंट करीब 4 से 6 वाट बिजली बना सकता है। साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया की RMIT यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च टीम ने एक सोलर पेंट बनाया था।