पीएनबी लोन घोटाले का भगोड़ा मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड किया था

ब्रसेल्स: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) लोन फ्रॉड के आरोपी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। बेल्जियम पुलिस ने हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी की है। चोकसी को शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आग्रह पर गिरफ्तार किया गया और फिलहाल वह जेल में है।

भारतीय जांच एजेंसियों ने बेल्जियम के अधिकारियों को एक औपचारिक पत्र भेजा था, जिसमें चोकसी की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, क्योंकि उसे उस देश में देखा गया था। इसके बाद बेल्जियम पुलिस ने 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को मुंबई कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर चोकसी को गिरफ्तार किया। एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चोकसी ने भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए बेल्जियम में निवास प्राप्त करने के लिए भ्रामक और मनगढ़ंत दस्तावेज़ दिए।

13,500 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड
मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये का लोन फ्रॉड किया था। धोखाधड़ी करने के बाद चोकसी गिरफ्तारी से बचने के लिए भारत से भागकर बेल्जियम पहुंच गया था। यहां वो अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था क्योंकि प्रीति चोकसी के पास बेल्जियम की नागरिकता है। कहा जा रहा था कि उसके पास बेल्जियम में ‘एफ रेजीडेंसी कार्ड’ है और वो इलाज के लिए एंटीगुआ से बेल्जियम आया था।

नीरव मोदी के साथ भागा था चोकसी
पंजाब नेशनल बैंक में लोन धोखाधड़ी का मामला सामने आने के पहले ही मेहुल चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ जनवरी 2018 में भारत से भाग गया था। पीएनबी लोन घोटाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक घोटाला था। बैंक फ्रॉड सामने आने से पहले ही चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ले ली थी। 2021 में जब चोकसी क्यूबा जा रहा था तब डोमिनिका में उसे पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद मेहुल ने कहा था कि राजनीतिक साजिश के कारण ये सब किया जा रहा है। उसने आरोप लगाया था कि ईडी ने अवैध तरीक से उसकी संपत्तियों को भारत में जब्त कर रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button