आदिवासियों के हमले में एक ASI की मौत और कई घायल

मऊगंज : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में तहसीलदार सहित कई पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया है। हनुमना तहसील के ग्राम पंचायत रमनगरी के गडरा गांव में आदिवासी समाज के लोगों ने होली के दूसरे दिन कई पुलिस जवानों पर हमला किया है। कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। एक पुलिसकर्मी की जान भी चली गई।

गनमैन को बनाया बधंक
एसडीओपी मऊगंज एवं गनमैन को आदिवासियों ने बंधक भी बना लिया है। हनुमना तहसीलदार के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है, जो गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कई घायल पुलिसकर्मी एवं हनुमना तहसीलदार को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है।

रमनगरी पंचायत छावनी में तब्दील
रमनगरी पंचायत पुलिस छावनी में तब्दील हो चुकी है। जिले की एसपी रसना ठाकुर अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची। हवाई फायरिंग करवा कर हालात को काबू पाने पर जुटी हुई हैं।

आसपास के थानों से पहुंच रही पुलिस
अभी कितने घायल हैं, कोई बता नहीं पा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों से पुलिस बल रवाना हो गया है। एक एएसआई कि मौत हो गई है। इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पूर्व विधायक ने कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल
घटना स्थल पर धारा 163 लगा दी गई है। मौके पर पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह ब‌‌न्ना पहुंचे हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही इस पूरे कड़ी निंदा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button