राशिफल आज 9 मार्च 2025

मेष
उत्तम भोजन का आनन्द ले सकते हैं।दिन शान्तिपूर्वक बिताना चाहेंगे। रिश्तेदारों से लम्बे समय के बाद बात हो सकती है। वैवाहिक जीवन को पर्याप्त समय देना चाहिये। जीवनसाथी मनोबल बढ़ा सकता है।
वृषभ
सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। किसी नकारात्मक विचार को लेकर परेशानी हो सकती है।पड़ोसियों से आप नाखुश रह सकते हैं। व्यापार को लेकर कुछ परेशानियाँ सामने आ सकती हैं। युवाओं का करियर आगे बढ़ेगा।
मिथुन
आसपास के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।दिन काफी शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम आराम से होते रहेंगे। दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। विदेश यात्रा पर जाने की योजना भी बना सकते हैं।
कर्क
किसी अच्छी खबर को लेकर मन में आशा रहेगी। जॉब बदलने के लिये प्रयासरत हो सकते हैं।बड़े भाई-बहनों और मित्रों से आपको अच्छा सहयोग मिल सकता है। नया घर या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। कान और गले में कुछ परेशानी हो सकती है।
सिंह
कई सारे कार्य एक साथ करने पड़ सकते हैं।कारोबार में बेहतर परिणाम मिलने की सम्भावना कम है। दिखावे के लिये आप धन खर्च करेंगे। बजट का ध्यान अवश्य रखें। सन्तान के व्यवहार को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। आज पिता का सहयोग मिल सकता है।
कन्या
अनुभव में वृद्धि होगी। बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। गलतियाँ पहचान पायेंगे। अधिकारी वर्ग से सावधान रहना चाहिये। कुछ लोग अपमान का प्रयास कर सकते हैं।
तुला
यात्रा के दौरान कुछ परेशान हो सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। नयी नौकरी के ऑफर मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपको काफी सावधानीपूर्वक लोगों से बातचीत करनी चाहिये। लोग आपकी बातों का मतलब गलत निकाल सकते हैं। धन की समस्या दूर होगी।
वृश्चिक
व्यवसाय में लोग धोखा देने का प्रयास कर सकते हैं। कुछ परेशान हो सकते हैं। यदि पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, सावधान रहना चाहिये। विचारों को दूसरों पर न थोपें। कपड़े और आभूषणों में धन खर्च कर सकते हैं।
धनु
परिवार के साथ काफी अच्छे समय का आनन्द लेंगे। गुप्त शत्रुओं से छुटकारा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सब काम आसानी से होते रहेंगे। उच्च पद पर आसीन लोग आपका सम्मान करेंगे। किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।
मकर
सन्तान को लेकर परेशानी दूर होने से मन कुछ शान्त होगा। उदासी महसूस करेंगे।खानपान की आदतों पर नियन्त्रण रखें। विवाह को लेकर कुछ परेशानी झेलनी पड़ेगी। दूसरों के काम पर ज्यादा ध्यान न दें। आंखों में समस्या हो सकती है।
कुंभ
नयी सम्पत्ति में निवेश करने के लिये दिन बेहद शुभ है। काफी लोगों को प्रभावित करेंगे।पारिवारिक जीवन काफी सुखद रहेगा। घर पर मेहमानों के आने से घर में रौनक हो सकती है। लोग सलाह मांगेंगे। नौकरी में प्रगति होने के योग बन रहे हैं।
मीन
सोशल मीडिया में आपका समय बीतेगा। नया काम शुरू करने के लिये काफी उत्सुक रहेंगे।काफी खुश भी रहने वाले हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। अगर पदोन्नति लम्बे समय से रुकी हुयी है, तो आज अड़चन दूर हो सकती है।
पं सुभाषपाण्डेय