राशिफल आज 26 अप्रैल 2025

मेष
अचानक खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है। आर्थिक लेन-देन सावधानी पूर्वक करें।जीवनसाथी के प्रतिव्यवहार अच्छा रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। सहयोगी और रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं।
वृषभ
व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिल सकता है।अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। बड़े भाई-बहनों से आपको मदद मिलेगी। आप कुछ नया सीखने का प्रयास कर सकते हैं।
मिथुन
कार्यक्षेत्र में अधिकार बढ़ेंगे। व्यापार में अच्छी बढ़ोत्तरी हो सकती है।किसी नयी डील में धन निवेश कर सकते हैं। सहकर्मी काफी प्रसन्न रहेंगे। दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी।
कर्क
विदेश में रह रहे लोगों को जॉब के उत्तम अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। व्यवहार कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय में कुछ जोखिम ले सकते हैं। परिवार में शुभ उत्सव होने की सम्भावना है। नये मित्र बन सकते हैं।
सिंह
राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। दूसरों के मामलों में अधिक बहसबाजी न करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अधिकारी प्रशंसा करेंगे। थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। परिवार के लोगों से थोड़े नाखुश रहेंगे।
कन्या
घर की नवीन वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। होटल कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप वाले कार्यों में धन प्राप्त होगा।
तुला
कार्यक्षेत्र में लोग आप पर निर्भर रहेंगे। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा। कुछ लोग अफवाहें फैला सकते हैं। नवीन वस्तुओं की खरीदारी करते समय सावधानी रखें।
वृश्चिक
सन्तान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। प्रभावशाली लोगों की सहायता से काम बन सकते हैं।जॉब में पदोन्नति मिल सकती है। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।
धनु
स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। पैतृक सम्पत्ति की समस्या दूर होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। बहस की स्थितियों से बचना चाहिये। गलत निर्णय होने से नुकसान होगा। कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है।
मकर
करियर के कई विकल्प सामने आयेंगे। दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये काफी बेहतरीन है। जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। फाइनेन्स को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा।
कुंभ
घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी।व्यापार में प्रतिद्वन्द्वियों से सावधान रहें। विद्यार्थियों को इच्छानुसार परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। नाक और गले में समस्या हो सकती है। भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें।
मीन
मनःस्थिति काफी स्थिर रहेगी। नये व्यवसाय को लेकर चर्चा कर सकते हैं।अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब मिल सकती है। कमीशन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।
पं सुभाष पाण्डेय