राशिफल आज 14 मार्च 2025

मेष
छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर सकते हैं, इसका प्रभाव दाम्पत्य जीवन पर भी पड़ सकता है। कुछ तनावग्रस्त हो सकते हैं। यदि नये घर के निर्माण आदि में लगे हुये हैं, तो उसमें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक जीवन में अधिक सक्रिय हो सकते हैं।
वृषभ
निर्णय लेने में जो आपको परेशानी हो रही थी, वह आज दूर होगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी दूर होगी। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। होली की मस्ती में डूबेंगे।
मिथुन
मन कभी प्रसन्न, तो कभी बहुत उदास हो सकता है। विचलित हो सकते हैं। किसी पर बहुत ज्यादा विश्वास न करें। महत्वपूर्ण कार्यों से आपको बचना चाहिये। कठोर भाषाशैली का प्रयोग बिल्कुल न करें।
कर्क
विवाह आदि कार्यों को लेकर समस्या दूर होगी।मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी कार्यक्षमता को बढ़ा सकते हैं। सरकारी कार्यों को लेकर आपके मन में जो डर था, वह दूर होगा। शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। कड़वी भाषा का प्रयोग न करें। धन के मामले में लकी रहेंगे।
सिंह
अधिकारी वर्ग के लोग बातों को काफी महत्व देंगे। होटल से जुड़े व्यवसाय में उत्तम लाभ होगा।समाज सेवा में रुचि बढ़ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपनी कमियों में सुधार करने के लिये दिन अच्छा है।
कन्या
प्रेम भाव रखने वाले लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।बड़ा नुकसान हो सकता है। यात्राओं के लिये दिन अच्छा नहीं है। किसी भी डील को फाइनल करने से पहले, उसके विषय में बहुत अच्छी तरह से रिसर्च कर लें। परिवार में कलह-क्लेश का माहौल हो सकता है।
तुला
विवेकपूर्ण निर्णय लेने में कठिनायी होगी। गुप्त रहस्यों के अध्ययन में रुचि लेंगे। गलत लोगों की संगत से दूर रहें। कुछ लोग बहकाने का प्रयास करेंगे। अध्यात्मिक चर्चाओं के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा।
वृश्चिक
बिजनेस में काफी फोकस रहेंगे। दिन शुभ रहेगा।दाम्पत्य जीवन कलहपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी को विशेष समय देना चाहिये। क्रोध ना करें। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।
धनु
शत्रुओं को लेकर आपको काफी सावधान रहना होगा। मन असन्तुष्ट हो सकता है। चलते हुये कार्यों में बाधा देखने को मिलेगी। दवाइयों के कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। बुजुर्ग जनों को हड्डियों में दर्द की शिकायत होने की सम्भावना है।
मकर
वही कार्य करें जिसको लेकर उत्सुकता महसूस कर रहे हैं। काम को लेकर भी काम काफी सुस्त हो सकते हैं। महिलाओं को सेहत का विशेष ध्यान देना होगा। किसी पर ज्यादा निर्भर न रहें।
कुंभ
कुछ ऐसे कार्य होंगे, जो आपको जबरदस्ती करने पड़ेंगे। कारोबार में सहकर्मियों पर काफी ध्यान देना होगा। भोजन के प्रति अरुचि होगी। आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। बेवजह के कार्यों में समय बर्बाद न करें।
मीन
कार्यक्षेत्र में किसी नये प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति के लाभ होने के योग हैं।कामयाबी को लेकर आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सेहत की समस्याओं से जूझ रहे लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। लजीज भोजन का आनन्द लेंगे।
पं सुभाष पाण्डेय