राशिफल  आज 12 जुलाई 2024 

मेष
लव कपल को सावधान रहना होगा।किसी विवाद का सामना कर सकते हैं। पारिवारिक समस्या के चलते मन व्यथित रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। समय पर अपने कार्य पूरे करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

वृष
रूके हुए काम पूरे होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।शारीरिक रूप से कमजोर महसूस कर सकते हैं। समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर सकते हैं। खेलकूद के क्षेत्र में बड़े मौके मिल सकते हैं। लव लाइफ को लेकर चल रही दिक्कत दूर होगी।

मिथुन
नए स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक अभाव दूर होगा।अधिक काम से थकान महसूस कर सकते हैं। आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में धन लाभ होने की संभावना है। लवर को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंध में आगे बढ़ेंगे।

कर्क
सोच विचार कर फैसले करें। कोई आपको उलझा सकता है। कार्यस्थल पर लाभ होगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। आज कुछ बड़ी दिक्कत टल सकती है। प्रेमियों के जीवन में बहार रहेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

सिंह
काफी दिनों से चल रही कारोबारी परेशानियों के दूर होने की संभावना है। आपको शुभ सूचना मिल सकती है। तनाव कम होगा। निवेश का प्लान बना सकते हैं। युवाओं को नौकरी मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंग को लेकर आश्वस्त रहेंगे।

कन्या
आपका दिन खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक आयोजन में शामिल होंगे।लव लाइफ की समस्या दूर होगी। आर्थिक लाभ के कारण आपको राहत मिलेगी। वाहन बिगड़ने से काम प्रभावित होने की संभावना है। आज दिन भर बिजी रहेंगे। प्रेमियों की मुलाकात सीमित समय के लिए होगी।

तुला
आपकाे किसी काम से लाभ होगा। दिन ठीक रहेगा।तनावरहित महसूस करेंगे। मकान आदि की मरम्मत को लेकर प्लान तैयार करेंगे। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। जीवनसाथी की वजह से लाभ होगा। अपने काम को न टालें। लव लाइफ ठीक रहेगी।

वृश्चिक
भाग्य का साथ मिलेगा। आपको बड़ा लाभ हो सकता है। पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। माता-पिता की सेवा करें। आपको किसी कष्ट से मुक्ति मिल सकती है। मित्रों के साथ यात्रा कर सकते हैं। लवर आज घूमने के लिए जाएंगे। जरूरत के अनुसार ही खर्च करें।

धनु
आपके सामने नया खर्च आ सकता है। किसी को उधार न दें। सेहत बिगड़ने से कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। अचल संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद बढ़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेमियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मकर
प्रेमी कहीं घूमने जाएंगे। आपको लवर से अच्छी खबर मिलेगी।करियर को लेकर चल रही चिंता दूर होगी। आपको नए काम से लाभ होगा। गोपनीय बातों का खुलासा हर किसी से न करें। आज का दिन अच्छा रहेगा।

कुंभ
बच्चों की जरूरतों को पूरा करेंगे। परिवार के लोगों के साथ मधुरता बढ़ेगी।सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में लाभ होगा। उधार देने से बचें। लेनदेन के दौरान सावधान रहें। लवर का दिन अच्छा रहेगा। मोबाइल पर बात होगी।

मीन
आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है।प्रेमी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। दफ्तर में किसी सहयोगी से बहस हो सकती है। काम ज्यादा होने से थकान महसूस करेंगे। अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। अनजान लोगों की वजह से नुकसान हो सकता है।

पं सुभाष पाण्डेय

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button