क्या आपका कोलेस्ट्रॉल हाबढ़ तो नहीं गया हैं?
शरीर के हिस्सों में रहने लगा है दर्द!

जानकारी:- क्या आप जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आपके दिल की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है? यही वजह है कि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए जिससे आप जल्द से जल्द इस समस्या को डिटेक्ट कर इसका ट्रीटमेंट शुरू करवा पाएं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से शरीर के कुछ हिस्सों में दर्द महसूस हो सकता है।
गर्दन-कंधे-पीठ में दर्द :- क्या आप जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपकी गर्दन और आपके कंधों में दर्द या फिर जकड़न महसूस हो सकती है? सिर में दर्द होना या फिर चक्कर आना भी इस समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या की वजह से पीठ के निचले हिस्से में भी दर्द महसूस हो सकता है।
सीने में दर्द :- क्या आपको अक्सर सीने में दर्द महसूस होता है? अगर हां, तो आपको इसे मामूली गैस का दर्द समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने की वजह से दिल तक ठीक तरीके से ब्लड नहीं पहुंच पाता है जिससे आपके सीने में दबाव पड़ने लगता है। सीने में दर्द या फिर जकड़न महसूस होना हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत साबित हो सकता है।
पैरों में दर्द :- कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से पैरों के ब्लड सर्कुलेशन पर नेगेटिव असर पड़ता है। पैरों में खून कम सर्कुलेट होने की वजह से पैरों में दर्द, ऐंठन या फिर थकान महसूस होने लगती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।
(इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें)