यूपी बोर्ड परीक्षा: किसान की बेटी को मिला 9वां स्थान, IAS बनने की है चाहत

मऊ(उत्तर प्रदेश): मऊ में किसान की बेटी ने जिले के कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के बापू इंटरमीडिएट कॉलेज लाड़नपुर की 12वीं की छात्रा तनुष्का यादव ने 500 में 481 नंबर लाकर प्रदेश की सूची में 9वां स्थान पाकर क्षेत्र के साथ- साथ जनपद का नाम रोशन किया है। तनुष्का ने प्रदेश में 9वां स्थान पाकर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। उनका कहना है कि टीचरों के साथ क्लासमेट्स ने भी काफी मोटीवेट किया।
कोपागंज के मोहल्ला वाजिदपुरा निवासी तथा बापू इंटर कॉलेज कोपागंज की छात्रा तनुष्का यादव ने 96.20 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में नौवीं रैंक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। तनुष्का के प्रदेश में मेरिट में जगह बनाने से मोहल्ले में हर्ष का माहौल रहा। तनुष्का इंटरमीडिएट साइंस साइड की मैथ की छात्रा हैं। वह शुरू से ही होनहार हैं। तनुष्का आईएएस बनकर देशसेवा करना चाहती हैं।
बताया कि स्कूल के बाद घर पर वह 7 घंटे रोज पढ़ती हैं। अपनी सफलता का श्रेय माता लीला देवी, पिता मनोज कुमार के साथ- साथ गुरुजनों को दिया। पिता किसान हैं। अगर लक्ष्य तय कर अनुशासन से परीक्षा की तैयारी की जाए तो सफलता मिलनी तय है।
आईएएस बनना देश सेवा करने की तमन्ना है। वह कहती हैं देश सेवा के लिए आइएएस बनकर वह पूरा कर सकती हैं। पिता मनोज खेती बारी करते हैं। अपने चारों बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। तनुष्का दो भाई व दो बहनों में दूसरे स्थान पर है। बड़ा भाई जेई मेंस की तैयारी कर रहा है।
विद्यालय प्रबंधक डॉ. मनीष राय ने कहा कि बापू इंटर कॉलेज में गुणवत्तापरक शिक्षा के दम पर ही गरीब बेटी ने प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्र छात्राओं को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी।