यूपी में बदले मौसम के तेवर

मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, 22 से 24 अप्रैल तक लू चलने की संभावना

लखनऊ : यूपी में मौसम अब बदल रहा है। तीन दिनों से यूपी में आंधी और हल्की बारिश के बाद अब लू का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के अधिकांश शहरों में शहर में मंगलवार से लू चलने के साथ ही अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने 22 से 24 अप्रैल तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि की वजह से कुछ जिलों में लोग परेशान दिखे। सुबह से शाम तक सूरज की तीखी किरणें चुभती रहीं। बेचैनी का अनुभव हुआ और पसीना बहता रहा। इसके चलते दोपहर में घर से बाहर निकलने से लोग बचे।

आगरा में सोमवार की सुबह सूरज के साथ और उमस भरी हो रही है। प्रदेश के गरम शहरों में आगरा रविवार को नवें स्थान पर रहा। इससे पहले रविवार को सुबह से धूप निकली। सुबह 10 बजे से ही सूरज के तेवर पसीना छुड़ाने लगे। दोपहर में हल्के बादल जरूर रहे, लेकिन इससे उमस बढ़ गई। दिनभर यही स्थिति रही। शाम ढलने पर ही लोगों को कुछ राहत मिली।

अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम व न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहे। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। तापमान में मामूली वृद्धि देखने को मिलेगी। मंगलवार से लू चलने के साथ तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button