आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

दिल्ली :दिल्ली में शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक सरकारी स्कूल में छात्रा के साथ रेप की किया गया। स्कूल में आत्मरक्षा का हुनर सिखाने वाले गेम टीचर ने कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ रेप किया है।

आरोपी शख्स स्कूल में नहीं था पर्मानेंट टीचर
स्कूल की छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 45 वर्षीय आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह एक गैर सरकारी संगठन (NGO) के माध्यम से मुफ्त में आत्मरक्षा की कक्षाएं संचालित करता था। वह स्कूल में पर्मानेंट टीचर नहीं था।

पुलिस थाने के बाहर परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने पुलिस थाने के बाहर एकत्र होकर प्रशिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता के पिता के अनुसार, उनकी बेटी ने दोपहर में उन्हें फोन करके बताया कि उसके खेल शिक्षक ने कक्षा में उसे अनुचित तरीके से छुआ तथा धमकी दी।

पॉक्सों एक्ट के तहत मामला दर्ज
पीड़िता के पिता के मुताबिक, उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क किया और स्थानीय पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12:12 बजे इस घटना की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुरी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351, और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में अभी और अधिक जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button