अदिति राव हैदरी की ‘गजगामिनी’ चाल के हो गए हैं कायल?
अदिति यानी बिब्बोजन फरदीन खान के सामने मुजरा

संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ देख ली? 1 मई 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुए इस वेब शो में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, शर्मिन सेगल, अदिति राव हैदरी सहित कई हसीनाएं हैं। इस शो के रिलीज होने के 13 दिन बाद अदिति का एक क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
अदिति यानी बिब्बोजन फरदीन खान के सामने मुजरा कर रही हैं। उनकी चाल पर फैंस फिदा हो गए हैं। कुछ इसे हंसिनी वाली चाल कह रहे हैं तो कई ‘गजगामिनी’। कुछ लोगों ने तो मधुबाला और माधुरी दीक्षित के पुराने वीडियो भी शेयर कर दिए हैं, जब उन्होंने भी पर्दे पर कुछ ऐसी ही मन मोहने वाली चाल चली थी।
सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनका ‘हीरामंडी’ वाला क्लिप बार-बार नजर के सामने से होकर गुजर रहा है और हैरानी की बात ये है कि आप बार-बार इस क्लिप को देखने पर मजबूर भी हो रहे हैं। आखिर इसमें अदिति बला की खूबसूरत दिख रही हैं और उनकी चाल सभी को दीवाना कर रही है। उनकी पतली कमर और हर एक अदा के लोग कायल हुए जा रहे हैं।
देश की आजादी से पहले तवायफों की संघर्ष भरी कहानी को दिखाया गया है, जो लाहौर के हीरांमडी में रहती थीं। इस शो में संजीदा शेख, ऋचा चड्ढा, Taha Shah Badussha, फरीदा जलाल, शेखर सुमन, फरदीन खान, श्रुति शर्मा और अध्ययन सुमन भी नजर आए हैं।