पाकिस्तान: बलूच आर्मी के हमले में 10 सैनिकों की मौत
क्वेटा के मार्गेट इलाके में ब्लास्टए BLA ने ली ज़िम्मेदारी

क्वेटा (पाकिस्तान) : क्वेटा के मार्गेट इलाके में एक शक्तिशाली ब्लास्ट की चपेट में आने से 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल्ड IED के जरिए यह ब्लास्ट हुआ। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस ब्लाट की जिम्मेदारी लेते हुए ब्लास्ट का वीडियो भी जारी किया है।
पाकिस्तान स्थित क्वेटा के मार्गेट इलाके में एक शक्तिशाली ब्लास्ट की चपेट में आने से 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को निशाना बनाकर रिमोट कंट्रोल्ड IED के जरिए यह ब्लास्ट हुआ। बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस ब्लाट की जिम्मेदारी लेते हुए ब्लास्ट का वीडियो भी जारी किया है।
हमले में बुरी तरह नष्ट हुआ सेना का वाहन
यह विस्फोट बलूचिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में हुआ। बलूच आर्मी ने दावा किया है कि उसने हमले में 10 पाक सैनिकों को मार गिराया है। यह ब्लास्ट रिमोट कंट्रोल्ड इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जरिए किया गया। इसमें सेना का वाहन पूरी तरह से तबाह हो गया।
एक बयान में BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि जिस वाहन को टारगेट किया गया था वह इस हमले में पूरी तरह से नष्ट हो गया है। इस हमले में पाकिस्तान के 10 सैनिकों की मौत हो गई। बलूट लिबरेशन आर्मी ने एक वीडियो जारी किया जिसमें विस्फोट और उसके बाद के हालात के फुटेज हैं।
बता दें कि यह इलाका लंबे समय से बलूच विद्रोहियों की गतिविधियों का केंद्र रहा है। इस हमले को लेकर फिलहाल पाकिस्तानी सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले पिछले महीने क्वेटे से ताफ्तान जा रहे पाकिस्तान सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में सात सैनिकों की मौत हो गई जबकि 21 घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली थी और 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया था।