राशिफल आज 29 मार्च 2025

मेष
जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए सोच रहे हैं, तो वह कर सकते हैं, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर भी पूरा ध्यान देना होगा। नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। माताजी को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। संतान से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।
वृषभ
कार्यक्षेत्र में लोगों से आसानी से काम निकलवाने की कोशिश करेंगे, लेकिन परिवार का कोई सदस्य मन को ठेस पहुंचा सकता है। मन में उत्साह बना रहेगा। किसी कानूनी मामले मे यदि लंबे समय से समस्या आ रही थी, तो उसमें भी फैसला पक्ष में आ सकता है। कुछ अनचाहे खर्च आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे।
मिथुन
मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आय के सोर्स बढ़ेंगे। यदि कोई काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें जीवनसाथी की सलाह लिए कारगर सिद्ध होगी। राजनीति में किए गए प्रयास आपके बेहतर रहेंगे। घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे और संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।
कर्क
किसी छोड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है। दिन रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। सिंगल लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यो द्वारा तुरंत मंजूरी मिल सकती है। बिजनेस में योजनाओं के साथ-साथ कुछ नए उपकरणों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।
सिंह
किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। लेनदेन बहुत ही सावधानी से कामों को करना होगा। शत्रु भी प्रबल रहेंगे। कामों को मेहनत से पूरा करेंगे, लेकिनफल मिलने में समस्या अवश्य आएगी। यदि कोई शारीरिक समस्या हो, तो उसे नजरअंदाज ना करें।
कन्या
गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगी। दिन तनावपूर्ण रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के मन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ढील देंगे, उन्हें परीक्षा में अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। संतान अपनी मनमर्जी चलायेगी, जिस कारण उनके समस्याएं बढ़ेंगी पुराने लेनदेन से समस्या आ सकती है
तुला
कामों में कठिनाईयां अधिक रहने से मन परेशान रहेगा। बाधा दूर होगी। किसी विशेष काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। कोई पुराना लेनदेन समस्या बन सकता है। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक
कुछ नया करने के प्रयास रंग लायेगे।सामाजिक सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। घर परिवार में भी चल रही समस्याओं को आमिल बैठकर दूर करेंगे, जिससे घर में शांति भरा माहौल रहेगा। कार्य क्षेत्र में पुरस्कार मिल सकता है। धन को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो बेहतर रहेगा। किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचे।
धनु
विदेशों से पढ़ाई लिखाई करने की सोच रहे विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप मिल सकती हैं। दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कामों को लेकर अफसर कोई सलाह दे सकते हैं। जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। खान-पान की आदत के कारण कोई पेट संबंधित समस्या बढ़ेगी।
मकर
धार्मिक कार्यों में काफी रुचि रहेगी। दिन बेहतर रहने वाला है। आस पड़ोस में मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। किसी को धन उधार बहुत ही सोच विचार कर देना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति मेल मिलाप करने आ सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलती दिख रही है।
कुंभ
किसी नई नौकरी को करने कीइच्छा जागृत हो सकती हैं। यदि बाधाएं आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। नए विरोधी खड़े हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
मीन
किसी नए भूमि, वाहन आदि के खरीदारी करना अच्छा रहेगा। कामों में कुछ कठिनाईया आ सकती हैं। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह वापस मिल सकता है।बुद्धि व विवेक से कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जिनको देखकर कार्यक्षेत्र में लोग भी हैरान रहेंगे। जरूरी कामों को टालने से बचना होगा।
पं सुभाष पाण्डेय