पीएम ने चूरू में जनसभा को संबोधित किया- भ्रष्टाचार पर हमला
लोकसभा चुनाव 24: चूरू में जनसभा को संबोधित किया

चूरू(राजस्थान):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के चूरू में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने से लेकर तीन तलाक कानून तक की चर्चा की। उन्होंने तीन तलाक की वजह से मुस्लिम परिवारों को होने वाली दिक्कतों पर कहा कि पूरा परिवार तीन तलाक के नाम पर लटकती तलवार के नीचे जीवन गुजारता था। अब तीन तलाक पर कानून बनने से न सिर्फ मुस्लिम बहन-बेटियों की रक्षा हुई है बल्कि उनके पूरे परिवारों की जिंदगी भी बची है। पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुश्मन को पता है कि ये नया भारत घर में घुसकर मारता है। उन्होंने कहा कि आज सेना को सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट है।
हताशा-निराश मोदी के पास भी नहीं भटक सकती
आज पूरा देश विकसित भारत के लिए काम कर रहा है और इसमें राजस्थान की बहुत बड़ी भूमिका है। बीते 10 साल में मोदी ने देश में जो काम किए हैं, उन्होंने दुनिया में विकसित भारत की नींव तैयार कर दी है। दुनिया ये देखकर हैरान है। हम जो ठान लेते हैं वह पूरा करके दिखाते हैं। पिछले 10 साल में आपने देश को बदलते देखा है।
याद करिए, 10 साल पहले देश कितनी खस्ता हालत में था। कांग्रेस के बड़े-बड़े घोटालों और लूट के कारण देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी। भारत की साख गिरती जा रही थी। देश के लोग छोटी-छोटी जरूरत के लिए जूझ रहे थे। करोड़ों गरीबों के सर पर छत नहीं थी। करोड़ों लोगों को पीने का पानी उपलब्ध नहीं था। गांव अंधेरे में ढूबे थे। लाखों करोड़ की लूट से सरकारी खजाना खाली ही रहता था। इसका मन पर भी असर होता है। आप सबने यह मान लिया था कि देश का कुछ हो ही नहीं सकता। इसी हताशा और निराशा में 2014 में आपने गरीब के इस बेटे को अपनी सेवा का मौका दिया। हताशा-निराश मोदी के पास भी नहीं भटक सकती। मैंने तय किया कि हालात बदलने ही होंगे। मेरे लिए तो मेरा भारत, मेरा परिवार है।
देश को पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया
हमने ईमानदारी से काम किया। कोरोना जैस इतना बड़ा संकट आया। दुनिया सोच रही थी कि भारत तो बर्बाद हो जाएगा और दुनिया को भी बर्बाद कर देगा, लेकिन हमने इस संकट में देश को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया।
राजस्थान में तो कहते हैं अपनी करणी, पार उतरणी
राजस्थान में तो कहते हैं अपनी करणी, पार उतरणी। हमने परिणाम लाकर दिखा दिया। हमने 10 वर्षों में करोड़ों लोगों को पक्के आवास दिए। मुझे खुशी इस बात की है। हमने जो पक्के घर दिए उनमें अधिकतर पक्के घर माताओं और बेटियों के नाम पर हैं।
राजस्थान के साढ़े 4 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन
राजस्थान में करीब 50 लाख घरों में पानी का कनेक्शन दिया जा चुका है। कांग्रेस सरकार हमारी इस योजना में भी भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं छोड़ती थी। अब उन कमियों को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्थान के साढ़े 4 करोड़ जरूरतमंदों को हर महीने मुफ्त राशन भी दिया जा रहा है। जीवन के हर पड़ाव पर भाजपा सरकार गरीब के साथ खड़ी है। जो काम इतने दशक में नहीं हुए वह काम हमने 10 साल में करके दिखाए।
अब तक जो हुआ है वह तो ट्रेलर है
मोदी के मन की बात आज मैं चूरू में बता देता हूं। अब तक जो हुआ है वह तो ट्रेलर है। बड़े होटलों में खाना खाने जाते हैं तो पहले एपेटाइजर लेते हैं। ये जो मोदी ने किया है वह तो एपेटाइजर है। अभी तो पूरी खाने की थाली आनी बाकी है। बहुत कुछ करना है। बहुत सारे सपने हैं। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है। आज देश में मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है।
राजस्थान में मोदी की गारंटी पूरी हुई
मोदी की गारंटी कैसे और कितनी रफ्तार से पूरी होती है, राजस्थान इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। मैंने गारंटी दी थी कि उज्ज्वला सिलेंडर सस्ता किया जाएगा। मैंने युवाओं को गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही पेपरलीक इंडस्ट्री के खिलाफ जांच बिठाई जाएगी। यह गारंटी भी पूरी हो गई। जिस ईआरसीपी प्रोजेक्ट को कांग्रेस ने लटकाकर रखा था हमने न सिर्फ उसे मंजूर किया, बल्कि काम भी जारी है। हमने हरियाणा से समझौता कर शेखावाटी में पानी लाने का रास्ता भी साफ कर दिया है।
भाजपा जो कहती है, जरूर करती है
दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा घोषणा पत्र जारी नहीं करती, हम तो संकल्प पत्र लाते हैं। भाजपा जो कहती है वह जरूर करती है। दूसरी पार्टियों की तरह भाजपा घोषणा पत्र जारी नहीं करती। हम तो संकल्प पत्र लाते हैं। मोदी ने आपको जो वादा किया था वह वादा पूरा करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म हो गया। तीन तलाक पर कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है।
बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र, कहा नया भारत घर में घुसकर मारता है
लोकसभा में महिला आरक्षण का कानून भी पारित कर दिया है। भाजपा का संकल्प पत्र भी अपने आप में एक गारंटी माना जाने लगा है। आज मैं जब चूरू आया हूं तो पुरानी यादें ताजा होने लगी हैं। इससे पहले जब 26 फरवरी को यहां आया था तो उसी समय देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। तब मैंने जो शब्द कहे थे चूरू की धरती पर, मैं आज फिर एक बार इस वीरों की धरती पर आया हूं तो मेरे उन भावों को दोहराता हूं।
तब मैंने कहा था…सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने नहीं दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मेरा वचन है भारत मां को तेरा शीष नहीं झुकने दूंगा।
कांग्रेस ने सेना का अपमान किया। एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे। सेना के हाथ बांध रखे थे। हमारे जवान वन रैंक वन पेंशन की बात करते थे। हमारी सरकार बनी तो हमने सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का अधिकार दिया और सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट दे दी। आज दुश्मन का पता है कि ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।
राम मंदिर पर कांग्रेस ने निकाली एडवाइजरी
कांग्रेस को एडवाइजरी निकालनी पड़ गई कि राम मंदिर पर कुछ नहीं बोलना देश भव्य राम मंदिर का जश्न मना रहा था, लेकिन कांग्रेस पार्टी खुलेआम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी। देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई है। मुझे अभी पत्रकार बता रहे थे कि कांग्रेस पार्टी ने एक एडवाइजरी निकाली है कि अयोध्या राम मंदिर की चर्चा निकल पड़े तो मुंह पर ताला लगा देना, कुछ बोलना ही मत। बोलना पड़ गया तो पता नहीं कब राम-राम हो जाए। जब इन परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है तो ये सब एक हो गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि सेना का अपमान, देश का विभाजन- ये कांग्रेस पार्टी की पहचान है। उन्होंने कहा, “जब तक इंडी अलायंस के लोग सत्ता में रहे, इन्होंने हमारे जवानों के हाथ बांधकर रखे। दुश्मन हमला करके चला जाता था। ये जवानों को जवाब देने की इजाजत नहीं देते थे। हमारे जवान ‘वन रैंक-वन पेंशन’ की मांग करते थे। कांग्रेस ने इसे भी पूरा नहीं होने दिया। हमारी सरकार बनी तो हमने सैनिकों को ‘वन रैंक-वन पेंशन’ का अधिकार भी दिया, और सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट भी दी। आज दुश्मन को भी पता है- ये मोदी है, ये नया भारत है, ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।”
भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी ने कहा कि अब जब इन परिवारवादी भ्रष्टाचारियों की लूट का हिसाब हो रहा है, तो ये सब एक हो गए हैं। इस समय घमंडिया गठबंधन के लोग चुनाव की रैलियां नहीं कर रहे हैं, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए रैली कर रहे हैं। कांग्रेस के सांसद के ठिकाने पर छापा पड़ा…वहां से अलमारी में बक्सों में बंद किए हुए 300 करोड़ से ज्यादा रुपए बरामद हुए। और क्या-क्या होगा ये तो अभी खोजना है। 10 साल में अकेले ED ने भ्रष्टाचारियों से एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। उन्होंने कहा, “मैं इन भ्रष्टाचारी परिवारवादियों से कहना चाहता हूं, कितने भी झूठ फैला लो, ये मोदी डरने वाला नहीं है।”
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले सिर्फ अपना हित देखते हैं। इन्हें गरीब, दलित, शोषित-वंचित के कल्याण से, उनके सम्मान से कोई मतलब नहीं है। ये वही लोग हैं जिन्होंने कभी बाबा साहब अंबेडकर का सम्मान नहीं किया। इसी कांग्रेस ने बाबा साहब को दशकों तक भारत रत्न नहीं मिलने दिया था। इन लोगों ने देश में आपातकाल लगाया। संविधान को बंधक बनाया। इसी इंडी अलायंस के लोगों ने कभी भी पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। दशकों पुरानी ये मांग मोदी ने पूरी की। भाजपा ने देश को दलित राष्ट्रपति दिए, देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी द