असम में पाक समर्थित’ पोस्ट करने पर अब तक 11 लोग गिरफ्तार

राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी : CM हिमंत बिस्वा सरमा

गुवाहाटी : असम में पाकिस्तान के खैरख्वाह लोगो पर पुलिस का डंडा चल रहा है। पाकिस्तान जिंदाबाद करने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि जिन लोगों को पकड़ा गया है वे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के हमदर्द बने थे। भारत का गलत बता रहे थे और पाकिस्तान कम समर्थन कर रहे थे, ऐसे लोगों को जेल भेजा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम भी है।

असम सीएम ने बताया कि एक आदमी का नाम मुस्ताक अहमद है। उसे फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने के लिए गिरफ्तार किया गया है। वह करीमगंज पुलिस स्टेशन के सायकुट गांव के कबीर अहमद का बेटा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इन लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

शर्मा ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के बीच कोई समानता नहीं है। दोनों देश दुश्मन राष्ट्र हैं और हमें ऐसे ही रहना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि कृषक मुक्ति संग्राम समिति के एक नेता को शुक्रवार को उसकी ‘भारत विरोधी टिप्पणी’ के लिए गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो कोई भी ऐसा रुख अपनाएगा, उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर जरूरत पड़ी तो हम उन पर रासुका के प्रावधान लगाएंगे। हम सभी (सोशल मीडिया) पोस्ट की समीक्षा कर रहे हैं और हमें जो भी राष्ट्र विरोधी लगता है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’’ शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि शुक्रवार रात श्रीभूमि जिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी ने फेसबुक पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा था।

मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (एआईयूडीएफ) के अमीनुल इस्लाम सहित दो लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया जबकि शुक्रवार को राज्यभर में छह और गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने कहा, ‘‘कछार पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।’’

उन्होंने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम ऐसे किसी भी व्यक्ति को बर्दाश्त नहीं करेगा जो पहलगाम में हुए जघन्य हमले के संबंध में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान का समर्थन और बचाव करता है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button