आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज?

तीन अभी भी टीम का हिस्सा

IPL 2025 : अगर आपसे पूछा जाए कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. गेल ने आईपीएल में 357 सिक्स लगाए हैं. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम पर दर्ज है? तो आइए आपको उन 5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा किया है.

रोहित शर्मा – 259 छक्के
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 2011 से रोहित मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। 225 पारियों में उनके नाम 259 छक्के हो गए हैं।

कीरोन पोलार्ड- 258 छक्के
रोहित शर्मा से पहले यह रिकॉर्ड कीरोन पोलार्ड के नाम था। पोलार्ड 2010 से 2022 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले। इस दौरान उन्होंने 193 पारियों में बैटिंग की। पोलार्ड के बल्ले से 258 छक्के निकले। टीम अभी तक पोलार्ड का रिप्लेसमेंट नहीं ढूंढ पाई है।

सूर्यकुमार यादव- 129 छक्के
2011 में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए पहली बार खेला था। फिर वह केकेआर चले गए। 2018 में एक बार फिर मुंबई ने उन्हें आईपीएल नीलामी में खरीदा। टीम के वर्तमान उपकप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम 104 पारियों में 129 छक्के दर्ज हैं।

हार्दिक पंड्या- 115 छक्के
हार्दिक पंड्या का भी छक्के मारने में कोई जवाब नहीं है। मुंबई इंडियंस के लिए उनका स्ट्राइक रेट पोलार्ड से भी अच्छा है। हार्दिक अभी टीम के कप्तान भी है। फ्रेंचाइजी के लिए उनहोंने अभी तक 103 पारियों में बैटिंग की है और इस दौरान 115 छक्के मारे हैं।

ईशान किशन- 106 छक्के
ईशान किशन अब मुंबई इंडियंस की टीम में अभी नहीं है। आईपीएल 2025 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीद लिया। विकेटकीपर ईशान ने मुंबई के लिए 84 पारियों में बैटिंग करते हुए 2325 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 221 चौके और 106 छक्के निकले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button