राशिफल  आज 23 अप्रैल 2025

मेष
निर्माण सम्बन्धी कार्यों में शानदार लाभ मिल सकता है।अपनों पर सन्देह न करें। नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। मित्रों से उत्तम सहयोग मिलेगा। विवाह सम्बन्धी बाधा दूर होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ
समाज में सम्मान बढ़ेगा। नई योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। काफी अच्छा महसूस करेंगे। कानूनी विवाद सुलझ सकते हैं। जोखिम लेने से बचें।

मिथुन
परिजनों के प्रोत्साहन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी।नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। वित्तीय दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। दाम्पत्य जीवन में सुख-शान्ति रहेगी।

कर्क
परिवार के लोगों की चिन्ता रहेगी। प्रभाव में कमी आयेगी। क्रोध और आवेश पर नियन्त्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। वाहन तेज गति से न चलायें।

सिंह
किसी मांगलिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।कार्यकुशलता को बढ़ाने का प्रयास करें। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी के दबाव में आपको झुकना नहीं चाहिये। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या
पुरानी बीमारी ठीक होने के योग बन रहे हैं। काफी उत्साहित रहेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। नयी जिम्मेदारियों को सही तरह से निभायेंगे।

तुला
भौतिक सुविधाओं पर आप धन खर्च करेंगे। निवेश करने के लिये अच्छा दिन है। कार्यप्रणाली में परिवर्तन करेंगे तो सफलता निश्चित है। घर के कार्यों को आज अधिक प्राथमिकता देंगे। बच्चे पढ़ाई में काफी अच्छा करेंगे।

वृश्चिक
व्यवसाय में बड़ा निवेश नहीं करना चाहिये। पुरानी यादों के बारे में सोचकर मन कुछ व्यथित हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। सुकून और शान्ति का अभाव रहेगा।

धनु
आय के नये साधन विकसित हो सकते हैं। कुछ लोग सहायता करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। स्थान परिवर्तन की रूपरेखा बनायेंगे। दूसरों की सलाह से लाभ मिलेगा। नयी व्यापारिक डील मिल सकती है।

मकर
कोई बड़ा कार्य करने से अनुभवी लोगों की राय अवश्य लें। मनोकामना पूर्ण हो सकती है। सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन काफी अच्छा है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शक्तिशाली और प्रभावी लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे।

कुंभ
घर में सुख-समृद्धि का वातावरण रहेगा। मन शान्त और अच्छा रहेगा।सम्बन्धों में नयी ताजगी महसूस करेंगे। नये उत्पादों के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। घर की मरम्मत की योजना बना सकते हैं।

मीन
व्यक्तिगत कार्यों को पर्याप्त समय देना उचित होगा। व्यवहार अच्छा रखें।अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिये। किसी प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी कर रहें तो इस संबंद में पूरी जानकारी लें लें। दिखावे वाले खर्चों से बचना चाहिये।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button