रात में नहीं आती है नींद, तो सोने से पहले कर लें ये छोटा सा काम…….मिनटों में सो जाएंगे
साउंड स्लीप को अपने रूटीन में करें शामिल

स्वास्थ्य जानकारी: कुछ लोगों को रात में ठीक से नींद नहीं आती और वो रात भर करवटें बदलते रह जाते हैं। क्या आप भी नींद न आने की वजह से परेशान हैं? अगर हां, तो आपको मसाज कर अपनी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आइए अनिद्रा की समस्या से डील करने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं। इसके अलावा आपको मसाज करने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
करें पैरों के तलवों की मसाज
अगर आपको रात में सोने में दिक्कत होती है, तो आपको लेटने से पहले अपने पैरों के तलवों की अच्छी तरह से मसाज करनी चाहिए। मसाज करने से आपकी सारी की सारी थकान दूर हो जाएगी और आपकी बॉडी रिलैक्स्ड महसूस कर पाएगी। आसानी से नींद लाने के लिए आप इस छोटी सी ट्रिक को ट्राई करके देख सकते हैं।
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
पैरों के तलवों की मसाज करना मेंटल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। तनाव से छुटकारा पाने के लिए आप मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपनी नींद की गुणवत्ता को सुधारना चाहते हैं, तो आपको सोने से पहले अपने पैरों के तलवों की मसाज जरूर करनी चाहिए। मसाज करने की वजह से आपके ब्लड सर्कुलेशन में भी काफी हद तक सुधार हो सकता है।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
पैरों के तलवों की मसाज करने से आपकी मांसपेशियों और हड्डियों पर भी पॉजिटिव असर पड़ सकता है। मसाज करने से गट हेल्थ भी इम्प्रूव होती है और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाने के लिए भी मसाज को डेली रूटीन में शामिल किया जा सकता है। कुल मिलाकर मसाज करना आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ, दोनों के लिए वरदान साबित हो सकता है।
( सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें )