मेरठ! लड़की दिखाकर सास से करा दी शादी, सच्चाई जान उड़े

झांसा देकर 25 साल बड़ी मां से जबरन करवा दिया निकाह

मेरठ : अलीगढ़ से होने वाले दामाद के फरार होने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मेरठ से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ गई है। यहां एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उसके भाई.और भाभी ने उसके साथ धोखा किया। शादी के लिए एक लड़की दिखाई गईए लेकिन निकाह उसी लड़की की मां से करवा दिया गया, अब वह न्याय की गुहार लगा रहा है।

भाई-भाभी ने दिया धोखा!
पीड़ित अजीम ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया है कि वह मजदूरी करता है और उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह 5 भाइयों में से एक है। अजीम का आरोप है कि उसकी बड़ी भाभी शायदा ने उसे धोखे से दिनांक 31 मार्च को गांव फाजलपुर में अपनी बड़ी विधवा बहन ताहिरा के घर बुलाया और कहा कि उसकी शादी ताहिरा की बेटी मनतशा से करवाई जाएगी।

निकाह के वक्त समझ आई साजिश
अजीम का कहना है कि उसने अपने भाई और भाभी पर भरोसा कर लिया और उसी दिन शाम 5 बजे गांव फाजलपुर चला गया। वहीं पर निकाह की तैयारी कर दी गई। लेकिन जब ग्राम फाजलपुर की बड़ी मस्जिद के मौलाना तालिब ने निकाह पढ़ाना शुरू किया, तो उसे पता चला कि उसके साथ साजिश हुई है।

25 साल बड़ी महिला से शादी
उसका आरोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत उसकी शादी 25 साल बड़ी विधवा ताहिरा (सास) से जबरन करवा दी गई। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई, साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, उसके ऊपर बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई।

अजीम का कहना है कि डर की वजह से वह चुप रहा और तभी से उसके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। उसने कहा कि वह बेहद परेशान है और एसएसपी से इस मामले में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इससे अनभिज्ञता जताते हुए इसे फर्जी मामला बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button