राशिफल आज 20 मार्च 2025

मेष
वाणी में नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। विशेष सावधानी रखें। धैर्य में कमी होने के कारण महत्वपूर्ण अवसरों को खो सकते हैं। बच्चों की परवरिश पर ध्यान अवश्य दें। गेम्स में रुचि ले सकते हैं।
वृषभ
घर के अनुभवी सदस्यों की राय लेने से लाभ होगा। पुराने ऋणों को चुकाने के लिये दिन बहुत अच्छा है। व्यापारियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। उत्पादों की गुणवत्ता पर ध्यान दें। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
मिथुन
समाज में मान-सम्मान की चिन्ता रहेगी। सावधानी पूर्वक बयानबाजी करनी चाहिये। दिनचर्या में कुछ नयापन ला सकते हैं। विरोधी व्यक्तित्व की प्रशंसा करेंगे। नयी व्यापारिक साझेदारी करने के लिये दिन शुभ है।
कर्क
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ सन्तुलित व्यवहार रखना चाहिये। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। तकनीकी विषयों में आप रुचि ले सकते हैं। परिजनों के साथ हँसी-मजाक भरा समय बितायेंगे। मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
सिंह
बुद्धिमत्ता और सूझबूझ की लोग प्रशंसा करेंगे। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। योजनाओं को किसी के सामने शेयर न करें। रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है। किसी को बिना माँगे राय न दें।
कन्या
उलझे हुये मामलों को सुलझाने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी। कारोबार में अपेक्षाकृत लाभ प्राप्त होगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ होगा।
तुला
आत्मविश्वास और मनोबल में कमी आ सकती है। धन उधार देने से बचना चाहिये। तनाव काफी हावी रहेगा। अपने ऊपर अधिक कार्यभार न लें। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें।
वृश्चिक
पुराने मित्रों से अपेक्षित मदद मिलेगी। समय पर पूरा कर लेंगे। उच्च रक्तचाप की समस्या से निजात मिल सकती है। नया कारोबार शुरू करने के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के मध्य आपसी सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा।
धनु
दूसरों की मदद करने के प्रयास में हितों से समझौता न करें। कई कार्य करने पड़ेंगे। मोबाइल फोन खराब हो सकता है। आज नींद पर्याप्त मात्रा में अवश्य लें। मानसिक अशान्ति के कारण एकाग्रता में कमी रहेगी। बच्चों के ऊपर गर्व की अनुभूति होगी।
मकर
साझेदारी वाले व्यवसाय में विशेष उन्नति की सम्भावना बन रही है। निवेश लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। कर्तव्यनिष्ठा की लोग प्रशंसा करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है।
कुंभ
पैतृक सम्पत्ति के लम्बित मामलों के हल हो सकते हैं।सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। बहुत सारा समय आत्ममन्थन में व्यतीत होगा। परिजनों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है।
मीन
कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। गृहकार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। भीतर नयी ऊर्जा का संचार होगा।
पं सुभाष पाण्डेय