राशिफल आज 19 मार्च 2025

मेष
व्यवसाय में तय लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर पायेंगे। पारिवारिक मामलों को शान्तिपूर्ण तरीके से निपटा लें। रुका हुआ सरकारी काम हल हो सकता है। शाम के समय कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
वृषभ
तनाव की वजह से शरीर में शिथिलता रहेगी। नौकरी मिल सकती है। उच्च अधिकारियों को विभागों में परिवर्तन जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अनैतिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। उच्चाधिकारियों के साथ अपने सम्बन्ध अच्छे रखें।
मिथुन
विद्यार्थी करियर को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में परस्पर सम्मान बनाये रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। शान्त मन से समस्याओं का समाधान खोजें।
कर्क
सहयोगी काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं।भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे। घर में धार्मिक गतिविधियाँ हो सकती हैं। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है। रुकी हुयी पेमेन्ट आपको वापस मिल सकती है।
सिंह
छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। धन लाभ होगा। उलझनों के बावजूद सभी काम समय के अनुसार ही पूर्ण होंगे। मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा करेंगे।
कन्या
योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पायेंगे।ऑफिस में काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। छोटी सी गलती बड़ी बन सकती है। सहकर्मियों के बीच टकराव होने की आशंका है। मानसिक दुविधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे।
तुला
शुभ समाचार मिल सकते हैं। दंपत्तियों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। मित्रों की जरूरतों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों का आसानी से निर्वहन कर पायेंगे। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग करेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से आपको सफलता मिलेगी।
वृश्चिक
लाभ की आशा करेंगे तो निराश होना पड़ेगा। पूर्व में की गई मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा।विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। कानूनी विवादों में आपको उलझना पड़ सकता है। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। लोग स्वार्थ की भावना से आपको धोखा दे सकते हैं।
धनु
आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। सन्तान के सहयोग से लाभ मिलेगा।नये व्यावसायिक अनुबन्ध मिल सकते हैं। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिये दिन अच्छा है। आज आप कारोबार के मामले में लकी रहेंगे।
मकर
आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे।शोध कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आत्मनिरीक्षण के लिये दिन उत्तम है। घर के सदस्यों के बीच वैचारिक सामंजस्य अच्छा रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।
कुंभ
नया व्यापार शुरू करने में आसानी होगी। काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास न करें। बिना माँगे किसी को सलाह न दें। बॉस की बातों का बुरा न मानें। बच्चों की गतिविधियों के कारण तनावग्रस्त होना पड़ सकता है।
मीन
तनाव का नकारात्मक असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।किसी से टकराव हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी प्रतिकूलता रहेगी। अनजान लोगों से विवाद न करें। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
पं सुभाष पाण्डेय