राशिफल आज 18 मार्च 2025

मेष
आपकी कला कौशल में निखार आएगा। दिन बड़ी उपलब्धि हासिल कराने वाला रहेगा। काम में मेहनत के साथ आगे बढ़ना होगा। विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। आत्मविश्ववास बढ़ा रहेगा। एक साथ कई काम हाथ लगेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सफलता मिलेगी। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

वृषभ
मानसिक तनाव हो सकता है। मन में ईर्ष्या भाव आएगा। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। मन प्रेम और सहयोग की भावना आएी। बेवजह क्रोध से बचने की सलाह आपको दी जा रही है।सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन
चारों ओर का खुशी का माहौल रहेगा। दिन खुशी में बीतेगा।एक के बाद खुशखबरी सुनने मिलेगी। जीवन स्तर पहले से ज्यादा बेहतर रहने वाला है। सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याओं को बैठकर सुलझाएंगे। संतान किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। यदि आप बैंकिंग क्षेत्रों में हैं किसी मुनाफा वाली स्कीम में धन लगा सकते हैं।

कर्क
करीबियों का भरोसा आसानी से जीत पाएंगे।रचनात्मक कामों में प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में वाद विवाद के चलते तनाव की स्थिति बन सकती है। काम में बदलाव कर सकते हैं। किसी से पैसा उधार लेने से पहले बहुत सोच विचार कर लें। वरना समस्या आ सकती है। कानूनी मामले में जीत मिलेगी। किसी की कोई बात आपको बुरी लग सकती हैं।

सिंह
खड़े होने का साहस रखें। शिक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। ऐसे लोगों से दूरी बनाएं, जोहावी होने की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों को रुचि के अनुसार शैक्षणिक क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य और वित्तीय मामले पक्ष में होने की संभावना है। कानूनी मुकदमे परेशान कर सकते हैं।

कन्या
ऑफिस के काम का दबाव ज्यादा रहेगा। दिन व्यस्तता भरा है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की मिल सकती है। आश्चर्यचकित करने वाली अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम जीवन से बहुत अधिक न रखें, आगे बढ़ने का समय है।

तुला
पेशेवर मोर्चे पर अपनी क्षमता दिखाने का समय है। टारगेट को पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे। इसमें एक ऐसा साथी मिलेगा, कंधे से कन्धा मिलाकर साथ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार होगा। जीवन में अचानक बदलाव की संभावना है। सफल होंगे, लेकिन बस साहस और आत्मविश्वास की आवश्यकता है। स्वास्थ्य और धन से संबंधित मामलों में सुधार होगा।

वृश्चिक
रूटीन काम से थोड़ा ब्रेक ले सकते हैं। दिन शानदार है। समय अच्छा है, उसका फायदा लें। जो निर्णय लेंगे, उसके दूरगामी परिणाम होंगे। न्याय साथ रहेगा, खासकर कानूनी मामलों में। रचनात्मक पेशे से जुड़े लोग कोई नया प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं। धन का आगमन होने की उम्मीद है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यात्रा में सफलता मिलेगी।

धनु
अवसर आपके पास आएंगे। जीवन में एक नई शुरुआत देखेंगे। सूझ-बूझ और काबिलियत पर भरोसा रखें और अपने करीबियों को गुमराह न होने दें। शांत और संयमित रहें, क्योंकि आस-पास के लोग भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। धन की बर्बादी हो सकती है, इसलिए जेब पर नज़र रखें। स्वास्थ्य कम लिहाज से दिन उत्तम है। भविष्य की चिंता सता सकती है। धैर्य रखें, मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

मकर
परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए यह एक अच्छा दिन है। किसी करीबी परिचित से मुलाकात संभव है। खुद को कुछ ऑफिस के कार्यों में व्यस्त पा सकते हैं। बॉस से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। अभी यात्रा के लिए समय अनुकूल नहीं है। एक-दो दिन के बाद ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन धीमे चलाएं।

कुंभ
आनंद और खुशी की भावना से भरे रहेंगे। दृढ़ संकल्प और ज्ञान का स्तर आपको अपने करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा। किसी भी समझौते पर हस्ताक्षर करते समय सावधान रहें। लव लाइफ में मजबूती आएगी। साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। स्वास्थ्य नॉर्मल रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। गर्मी वाली बीमारियां परेशां कर सकती हैं। धन की स्थिति ठीक है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के बन रहे हैं।

मीन
शेड्यूल में कुछ चुनौतीपूर्ण कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। दिन की शुरुआत अच्छी रहने वाली है। प्रियजनों के साथ बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक रूप से, तरक्की के अवसर हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से, किसी उपचार से बच रहे हैं, तो आज उसे करवाने का यही सही समय है।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button