राशिफल आज  12 मार्च 2025

मेष
बेवजह के खर्चों से बचना चाहिये। गुस्से के बजाय शान्तिपूर्वक कार्य करें। सोच-विचार में ज्यादा समय व्यर्थ न गँवायें। कार्यक्षेत्र में आपको कठिनाई होगी।दोपहर के बाद रुके हुये कार्य शुरु होंगे। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा।

वृष
व्यापार में नये अनुबन्ध हो सकते हैं। मित्र काफी मदद करेंगे।सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ने वाली है। लोग विचारों को काफी महत्व देंगे। शाम को कार्यों में बाधा आ सकती है।

मिथुन
मान-सम्मान में कमी आ सकती है।काफी सक्रिय रहेंगे। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाकर रखें। लेकिन कार्य बाधा के साथ पूर्ण होंगे। अनुसन्धान पूर्ण कार्यों में रुचि लेंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोग नुकसान पहुँचाना चाहते हैं।

कर्क
इच्छित जगह पर स्थानान्तरण भी मिल सकता है। दिन काफी रोमाञ्चक रहने वाला है। धार्मिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की सम्भावना है। जीवनसाथी के परामर्श लेना हितकर होगा।

सिंह
विरोधियों के सामने सावधान रहना चाहिये। नया कार्य शुरू करने में कठिनाई महसूस करेंगे।दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। व्यापार में बड़ा प्रयोग करने से बचना चाहिये। परिजनों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कन्या
व्यापार में नये प्रयोग करने से बचें।काफी लोकप्रिय रहेंगे।जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ चिन्ता होगी। सभी काम रुक-रुककर पूर्ण होंगे। प्रेमी जन किसी बात का विरोध कर सकता है।

तुला
योजनाओं को गुप्त रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर रहेंगे। घर की साफ-सफाई में काफी व्यस्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में ज़िम्मेदारी वाले काम मिलने की सम्भावना है।

वृश्चिक
व्यापारिक यात्राओं के लिये दिन बहुत बढ़िया है।दाम्पत्य जीवन काफी सुखद रहेगा। आत्मविश्वास के कारण बॉस प्रसन्न रहेंगे। रिश्तेदारों से कुछ अच्छे समाचार मिल सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।

धनु
छोटी सी त्रुटि के कारण काम रुक सकते हैं। अपने काम पर ही ध्यान रखें।घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। उपयोगी मशीनों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

मकर
पदोन्नति मिलने की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-शान्ति बनी रहेगी।

कुंभ
प्रेम सम्बन्धों को लेकर परेशानी का अनुभव होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है।क्रोध के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। अनावश्यक विषयों पर चर्चा करने से बचें।

मीन
गुमी वस्तु आज आपको वापस मिल सकती है।जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। विद्यार्थियों को करियर में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत का लाभ मिलेगा। घर का माहौल काफी अनुशासित रहने वाला है।
पं सुभाष पाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button