जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

नई दिल्ली: यूपी के पूर्वी जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं अब ये बारिश आफत की बारिश बनती जा रही है। मौसम विभाग ने आज भी पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो यहां आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं कुछ जगहों पर हल्की बारिश के भी आसार हैं। इसके अलावा गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आइये जानते हैं, सभी राज्यों में बारिश को लेकर क्या संभावनाएं जताई जा रही हैं।

यूपी के इन जिलों के लिए अलर्ट
यूपी की बात करें तो यहां मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, सोनभद्र, चंदौली, बागपत, बिजनौर, अम्बेडकरनगर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और आसपास के इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले दो दिनों तक यहां बारिश से राहत के आसार नहीं हैं।

दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल
दिल्ली-एनसीआर में आज शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। यहां के लोगों को कई दिनों की भीषण उमस से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि शुक्रवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली की एयर क्वालिटी में भी सुधार आया है। गुरुवार को एक्यूआई 97 के साथ ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली के तापमान की बात करें तो गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन राज्यों में भी बारिश
इसके अलावा महाराष्ट्र के कई राज्यों में भी बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। यहां पर तो कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया था। अभी भी लोगों को बारिश की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बादल फटने का मामला सामने आया था। इसके अलावा गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button