राशिफल  आज 27 सितंबर 2024

मेष
परिवार में परेशानियाँ उत्पन्न होंगी। कुछ कार्य में बाधा हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्धों में कड़वाहट होने की आशंका है। व्यापार में इच्छित परिणाम न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। अपने प्रयासों में कमी न होने दें। इसके कारण मन में हीन भावना आ सकती है।

वृषभ
बच्चों के साथ दोस्ताना सम्बन्ध रखें।रुका हुआ काम बन सकता है।घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। वरिष्ठ और बुद्धिमान लोगों के साथ आपके सम्पर्क विकसित होंगे। विरोधी कमजोर होंगे, लेकिन फिर भी सावधान रहें। जॉब में अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

मिथुन
व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। यात्रा होने के योग बन रहे हैं। आनावश्यक गतिविधियों में आप समय बर्बाद न करें। प्रेमी जन से बहसबाजी न करें। ठण्ड से आपको बचना चाहिये। क्रोधी स्वभाव वाले लोगों की आलोचना हो सकती है। उच्च रक्तचाप के मरीज स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क
प्रेम सम्बन्धों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।सफलता मिल सकती है। घरेलू मामलों को लेकर काफी व्यस्त रहेगे। ज्यादा टीवी और कम्प्यूटर का प्रयोग न करें। परिवार के लोग आपसे प्रेम तो रखेंगे लेकिन आपको अपनी बात समझाने में थोड़ी मुश्किल होगी।

सिंह
जीवनसाथी का सम्मान करें। किसी काम की वजह से तनाव हो सकता है। आँखों से जुड़ी समस्या सामने आ सकती हैं। बीते दिन की तुलना में आपको आज कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव होगा। यात्रा का प्रयोजन सफल होने में कठिनाई होगी।

कन्या
सेहत के दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा है। नया काम शुरू कर सकते हैं। जल्दबाज़ी के बजाय गम्भीरता और धैर्यपूर्वक निर्णय लेंगे। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। कानूनी मामलों में परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। कारोबार में लेनदेन को लेकर अलर्ट रहना होगा।

तुला
बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी जरूरी काम धन खर्च कर सकते हैं। घरेलू कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। बड़ी कारोबारी डील हो सकती है। अपना काम बेहतरीन तरीके से करेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। मनोरंजन के साधन में खर्च होगा। सोचो हुए काम पूरे होंगे।

वृश्चिक
योजनाबद्ध तरीके से किये गये कार्यों में सफलता मिलेगी। साधु-संत के विचारों के प्रभाव में रहेंगे।छात्रों को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद जन्म ले सकते हैं। जॉब में अतिरिक्त कार्यभार मिलेगा। शाम को कुछ तनाव हो सकता है।

धनु
आपनी विनम्रता कोई गलत फायदा उठाने का प्रयास कर सकता है। कारोबार के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा। अपने घर के छोटे सदस्यों को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। वैवाहिक कार्यक्रमों को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

मकर
अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। आपका सम्मान बढ़ेगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं। बच्चे काफी आज्ञाकारी रहेंगे। सभी काम समय पर पूर्ण हो जायेंगे। नया व्यापार शुरू करने के लिये दिन उत्तम है। गलत लोगों की संगत छोड़ें। बैंक आदि स्थानों पर सावधान रहें।

कुंभ
नया वाहन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। करीबी लोगों से मुलाकात की सम्भावना है। क्रोध व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। कार्यक्षेत्र में आपको पुरस्कार मिल सकता है। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। किसी काम को जबरदस्ती करने का प्रयास न करें।

मीन
अपने खानपान की आदतों पर सुधार करें। स्वयं पर नियन्त्रण रखें।विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाही करेंगे। प्रेमी जन के साथ सम्वादहीनता हो सकती है। जल्दबाज़ी में धनहानि होने की आशंका है। अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें।

पं सुभाषपाण्डेय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button